निम्नलिखित में से कौन-सी किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियाँ हैं?
- 1. राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए भारत के राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजना
- 2. मंत्रियों की नियुक्ति करना
- 3. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कुछ विधेयकों को भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
- 4. राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1 और 2
- Bकेवल 1 और 3
- Cकेवल 2, 3 और 4
- D1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 1 और 3
व्याख्या
राष्ट्रपति शासन के लिए रिपोर्ट भेजना (अनुच्छेद 356) और राष्ट्रपति के लिए विधेयक आरक्षित करना (अनुच्छेद 200) राज्यपाल के विवेक के विषय हैं। वह मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर और कार्य-नियम सरकार की सलाह पर बनाता है। अतः केवल 1 और 3।