भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1099 / 1809 · राज्यपाल

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. किसी राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में कोई आपराधिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी।
  • 2. किसी राज्य के राज्यपाल की उपलब्धियाँ और भत्ते उसकी पदावधि के दौरान कम नहीं किए जाएँगे।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों

व्याख्या

अनुच्छेद 361(2) राज्यपाल की पदावधि में उसके विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही का निषेध करता है, और अनुच्छेद 158(4) कहता है कि उसकी पदावधि में उसकी उपलब्धियाँ और भत्ते कम नहीं किए जाएँगे। दोनों कथन सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ