भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1249 / 1809 · आपातकालीन उपबंध

भारत के संविधान के अनुच्छेद 360 के अंतर्गत वित्तीय आपातकाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. जारी की गई वित्तीय आपातकाल की उद्घोषणा दो महीने की समाप्ति पर प्रवर्तन में नहीं रहेगी, जब तक कि उस अवधि की समाप्ति से पहले संसद के दोनों सदनों के प्रस्ताव द्वारा उसका अनुमोदन न हो जाए।
  • 2. यदि वित्तीय आपातकाल की कोई उद्घोषणा प्रवर्तन में है, तो भारत का राष्ट्रपति संघ के कार्यों से संबंधित सेवा करने वाले सभी या किसी वर्ग के व्यक्तियों के वेतन और भत्तों में कमी के लिए निर्देश जारी कर सकता है, किंतु सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को छोड़कर।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1
  2. Bकेवल 2
  3. C1 और 2 दोनों
  4. Dन तो 1, न ही 2

UPSC (Pre) 2007

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1

व्याख्या

वित्तीय आपातकाल का दोनों सदनों द्वारा दो महीने के भीतर अनुमोदन आवश्यक है। इसके दौरान राष्ट्रपति संघ के सभी या किसी वर्ग के सेवकों के वेतन में कटौती का आदेश दे सकता है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश भी शामिल हैं (अनुच्छेद 360(4))। अतः केवल 1।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ