भारतीय राजव्यवस्था PYQ 1248 / 1809 · आपातकालीन उपबंध

किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा के निम्नलिखित में से कौन-से परिणाम अनिवार्य रूप से नहीं होते?

  • 1. राज्य विधानसभा का विघटन
  • 2. राज्य में मंत्रिपरिषद को हटाया जाना
  • 3. स्थानीय निकायों का विघटन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 1 और 3
  3. Cकेवल 2 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2017

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 1 और 3

व्याख्या

राष्ट्रपति शासन में राज्य की मंत्रिपरिषद सदा बर्खास्त होती है। विधानसभा भंग की जा सकती है या केवल निलंबित रखी जा सकती है, और स्थानीय निकाय अलग से कार्रवाई न होने पर चलते रहते हैं। अतः 1 और 3 अनिवार्य परिणाम नहीं हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ