निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भारत के संविधान में संशोधन केवल लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत करके ही शुरू किया जा सकता है।
- 2. यदि ऐसा संशोधन संविधान के संघीय स्वरूप में परिवर्तन करना चाहता है, तो उसका भारत के सभी राज्यों के विधानमंडलों द्वारा अनुसमर्थन भी आवश्यक है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
अनुच्छेद 368(2) के अंतर्गत संशोधन विधेयक संसद के किसी भी सदन में प्रस्तुत किया जा सकता है। संघीय प्रावधानों को छूने वाले संशोधनों के लिए आधे राज्यों का अनुसमर्थन आवश्यक है, सभी का नहीं। कोई भी कथन सही नहीं है।