निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. भारत का संविधान अपनी 'मूल संरचना' को संघवाद, पंथनिरपेक्षता, मौलिक अधिकारों और लोकतंत्र के रूप में परिभाषित करता है।
- 2. भारत का संविधान नागरिकों की स्वतंत्रताओं की रक्षा और संविधान के आधारभूत आदर्शों को बनाए रखने के लिए 'न्यायिक पुनर्विलोकन' का प्रावधान करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
व्याख्या
मूल संरचना एक सिद्धांत है जो सर्वोच्च न्यायालय ने केशवानंद भारती (1973) में प्रतिपादित किया; संविधान स्वयं न इस शब्द का प्रयोग करता है, न इसे परिभाषित करता है। न्यायिक पुनर्विलोकन अनुच्छेद 13, 32 और 226 जैसे अनुच्छेदों पर आधारित है, पर संविधान इसे कथन 2 के शब्दों में नहीं कहता। उत्तर-कुंजी दोनों को गलत मानती है।