बिहार विशेष PYQ 297 / 603 · आर्थिक परिदृश्य

वर्ष 2020-2022 के लिए बिहार ने किस प्रतिशत पर सबसे कम महिला कार्यबल भागीदारी दर दर्ज की है?

  1. Aग्रामीण में 7% और शहरी क्षेत्रों में 9.1%
  2. Bग्रामीण में 4% और शहरी क्षेत्रों में 6.5%
  3. Cग्रामीण में 6% और शहरी क्षेत्रों में 8.1%
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

68th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2020–21 और 2021–22 में बिहार ने भारत के सभी राज्यों में सबसे कम महिला कार्यबल भागीदारी दर (15 वर्ष और अधिक) दर्ज की। 2020–21 और 2021–22 में बिहार में महिला कार्यबल भागीदारी दर ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमशः 11.2 प्रतिशत और 10.1 प्रतिशत, तथा शहरी क्षेत्रों में 6.3 प्रतिशत और 10.5 प्रतिशत थी। 2023–24 के आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला कार्यबल भागीदारी दर क्रमशः 33.1 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत है। उल्लेखनीय है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (b) माना।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ