आधुनिक इतिहास PYQ 1913 / 1999 · पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक

स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान सखाराम गणेश देउस्कर द्वारा लिखी गई पुस्तक 'देशेर कथा' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. इसने औपनिवेशिक राज्य द्वारा मन पर सम्मोहक विजय के विरुद्ध चेतावनी दी।
  • 2. इसने स्वदेशी नुक्कड़ नाटकों और लोकगीतों के प्रदर्शन को प्रेरित किया।
  • 3. देउस्कर द्वारा 'देश' शब्द का प्रयोग विशेष रूप से बंगाल क्षेत्र के संदर्भ में किया गया था।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

UPSC (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

व्याख्या

सखाराम गणेश देउस्कर द्वारा बांग्ला में लिखी देशेर कथा (1904) ने औपनिवेशिक राज्य की 'मन पर सम्मोहक विजय' के विरुद्ध चेतावनी दी और स्वदेशी नाटकों तथा लोकगीतों को प्रेरित किया। देउस्कर ने 'देश' का प्रयोग केवल बंगाल के लिए नहीं, पूरे भारत के लिए किया। अतः केवल 1 और 2।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ