आधुनिक इतिहास PYQ 1912 / 1999 · पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक

निम्नलिखित में से कौन प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतों के अंग्रेज़ी अनुवाद 'सॉन्ग्स फ़्रॉम प्रिज़न' से संबद्ध है?

  1. Aबाल गंगाधर तिलक
  2. Bजवाहरलाल नेहरू
  3. Cएम. के. गांधी
  4. Dसरोजिनी नायडू

UPSC (Pre) 2021

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) एम. के. गांधी

व्याख्या

1930 में यरवदा जेल में गांधी ने पुराने भारतीय भजनों और भक्ति-गीतों का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया; ये सॉन्ग्स फ़्रॉम प्रिज़न के रूप में प्रकाशित हुए। तिलक ने मांडले जेल में गीता रहस्य लिखा, और नेहरू ने जेल में द डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया लिखी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ