आधुनिक इतिहास PYQ 386 / 1999 · आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास

शिक्षा में सुधार के लिए ब्रिटिश सरकार ने सैडलर विश्वविद्यालय आयोग कब नियुक्त किया?

  1. A1919
  2. B1917
  3. C1921
  4. D1896

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 1917

व्याख्या

सैडलर आयोग (कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग) शिक्षा से संबंधित था। 1917 ई. में भारत सरकार ने कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थिति और संभावनाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट देने के लिए एक आयोग नियुक्त किया। लीड्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.ई. सैडलर इसके अध्यक्ष बनाए गए। आयोग का मत था कि यदि विश्वविद्यालय शिक्षा में सुधार करना है, तो माध्यमिक शिक्षा में सुधार आवश्यक है। इसने 1904 के विश्वविद्यालय अधिनियम की कड़ी आलोचना की और कहा कि इसके कारण कॉलेज शिक्षा और विश्वविद्यालय शिक्षा में उचित समन्वय संभव नहीं है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1999 आधुनिक इतिहास PYQ