1885 में डब्ल्यू.सी. बनर्जी द्वारा बताए गए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्देश्यों में से निम्नलिखित में कौन-सा नहीं था?
- Aदेश के हितों की रक्षा करने वालों के बीच संपर्क और मित्रता बढ़ाना।
- Bजातिवाद, सांप्रदायिकता और क्षेत्रीय पूर्वाग्रहों की भावना को दूर कर देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाना।
- Cशिक्षित वर्ग की उचित सहमति से आवश्यक सामाजिक मुद्दों पर अपना मत प्रकट करना।
- Dयह तय करना कि आने वाले वर्षों में भारतीय जनहित के लिए किस दिशा में और किस आधार पर काम किया जाए।
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
व्याख्या
1885 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन में व्योमेश चंद्र बनर्जी द्वारा बताए गए उद्देश्य थे: (1) देश के हितों की रक्षा करने वालों के बीच संपर्क और मित्रता बढ़ाना; (2) जातिवाद, सांप्रदायिकता और क्षेत्रीय पूर्वाग्रहों की भावना को दूर कर देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाना; (3) शिक्षित वर्ग की उचित सहमति से आवश्यक सामाजिक मुद्दों पर अपना मत प्रकट करना; (4) यह तय करना कि आने वाले वर्षों में भारतीय जनहित के लिए किस दिशा में और किस आधार पर काम किया जाए। उल्लेखनीय है कि आरंभ में यह व्यवस्था थी कि कांग्रेस के मंच से सामाजिक मुद्दे नहीं उठाए जाएंगे।