"धर्म" और "ऋत" भारत की प्राचीन वैदिक सभ्यता के एक केंद्रीय विचार को दर्शाते हैं। इस संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. धर्म दायित्वों की तथा अपने और दूसरों के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की एक संकल्पना था।
- 2. ऋत वह मूलभूत नैतिक नियम था जो ब्रह्मांड और उसमें निहित सभी वस्तुओं के कार्य-संचालन को नियंत्रित करता था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1 और न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
धर्म का अर्थ केवल 'मज़हब' नहीं है। यह कर्तव्य का विचार है: व्यक्ति का अपने और दूसरों के प्रति दायित्व। हर वर्ण और जीवन की हर अवस्था (आश्रम) का अपना धर्म था, जैसे गृहस्थ धर्म, गृहस्थ के कर्तव्य। अतः कथन 1 सही है।
ऋत ब्रह्मांडीय व्यवस्था है: सूर्य और चंद्रमा की गति, ऋतुओं के परिवर्तन और हर प्राणी के जीवन के पीछे का नियम, जो नैतिक सत्य का भी प्रतीक है। अतः कथन 2 सही है।