प्रारंभिक वैदिक आर्यों का धर्म मुख्यतः क्या था?
- Aभक्ति
- Bमूर्ति पूजा और यज्ञ
- Cप्रकृति पूजा और यज्ञ
- Dप्रकृति पूजा और भक्ति
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) प्रकृति पूजा और यज्ञ
व्याख्या
प्रारंभिक वैदिक लोग प्रकृति की शक्तियों को देवताओं के रूप में पूजते थे: इंद्र (वर्षा और युद्ध), अग्नि (आग), सूर्य, वायु, उषा (भोर) आदि। वे यज्ञों के द्वारा उनकी उपासना करते थे। न मूर्तियाँ थीं, न मंदिर, और भक्ति बहुत बाद में आई। अतः प्रकृति पूजा और यज्ञ।