निम्नलिखित में से कौन-सा/से युग्म (शहर – नदी) सही सुमेलित नहीं है/हैं?
- 1. बुडापेस्ट – डेन्यूब
- 2. कोलोन – राइन
- 3. न्यू ऑर्लियन्स – मिसौरी
- 4. हैदराबाद (भारत) – पालेरु
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1, 2 और 3
- Bकेवल 3 और 4
- Cकेवल 2, 3 और 4
- Dकेवल 1 और 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल 3 और 4
व्याख्या
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट डेन्यूब पर, और जर्मनी का कोलोन राइन पर है। USA का न्यू ऑर्लियन्स मिसौरी नहीं, मिसिसिपी पर है, और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पालेरु नहीं, मूसी पर है। अतः 3 और 4 गलत हैं।