मेकांग नदी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. मेकांग तिब्बत पठार से निकलती है।
- 2. मेकांग डेल्टा दक्षिणी कंबोडिया में स्थित है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
मेकांग तिब्बत पठार से निकलकर लगभग 4,909 किमी. तक छह देशों (चीन, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम) से होकर दक्षिण चीन सागर में गिरती है। इसका डेल्टा दक्षिणी कंबोडिया में नहीं, दक्षिण-पश्चिमी वियतनाम में है। अतः केवल 1।