भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव किसके द्वारा रखी गई?
- A1813 का चार्टर एक्ट
- B1835 का मैकाले का विवरण-पत्र
- C1854 का वुड डिस्पैच
- D1882 का हंटर आयोग
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 1835 का मैकाले का विवरण-पत्र
व्याख्या
भारत में आधुनिक शिक्षा प्रणाली की नींव मैकाले के विवरण-पत्र (1835) से पड़ी। मैकाले का मानना था कि 'एक अच्छे यूरोपीय पुस्तकालय की एक अलमारी भारत और अरब के पूरे देशी साहित्य के बराबर है।' भारतीय संस्कृति की उपेक्षा करते हुए उसने इसे 'अंधविश्वासों का भंडार' बताया। वह भारतीयों में पश्चिमी शिक्षा फैलाकर एक ऐसा वर्ग तैयार करना चाहता था, जो रंग और रक्त से भारतीय हो, परंतु विचार, रुचि और बुद्धि से अंग्रेज हो।