बिहार विशेष PYQ 172 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

आधुनिक बिहार का निर्माता किसे माना जाता है?

  1. Aसच्चिदानंद सिन्हा
  2. Bकुमार कालिका प्रसाद सिन्हा
  3. Cसर गणेश सिंह
  4. Dआचार्य नरेंद्र देव
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) सच्चिदानंद सिन्हा

व्याख्या

सच्चिदानंद सिन्हा एक प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, शिक्षाविद, वकील और पत्रकार थे। उन्हें “आधुनिक बिहार का निर्माता” माना जाता है। वे बंगाल से बिहार को अलग करने के आंदोलन की प्रेरक शक्ति थे, और बिहार और उड़ीसा प्रांत का गठन उनके अथक प्रयासों का परिणाम था। सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया। संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसके अतिरिक्त बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को भी “आधुनिक बिहार का निर्माता” कहा जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ