आधुनिक इतिहास PYQ 113 / 636 · आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास

मैकाले ने भारतीय शिक्षा पर अपना प्रसिद्ध विवरण-पत्र (मिनट) कब जारी किया?

  1. A12 फरवरी, 1835
  2. B12 फरवरी, 1836
  3. C02 फरवरी, 1835
  4. D01 फरवरी, 1835

70th B.P.S.C. (Re-Exam) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 02 फरवरी, 1835

व्याख्या

भारत में शिक्षा के माध्यम को लेकर चल रहे प्राच्य-पाश्चात्य विवाद को सुलझाने के लिए विलियम बेंटिक ने अपनी परिषद के विधि सदस्य मैकाले को 1834 ई. में 'जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन' का अध्यक्ष नियुक्त किया। उसका काम भाषा विवाद पर निर्णय देना था। मैकाले ने 2 फरवरी, 1835 को अपना विवरण-पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उसने भारतीय भाषाओं और साहित्य की कड़ी आलोचना की। मैकाले के विवरण-पत्र की मुख्य सिफारिशों को स्वीकार करते हुए गवर्नर जनरल बेंटिक ने 7 मार्च, 1835 को एक प्रस्ताव जारी किया, जिससे अंग्रेजी भारत में उच्च शिक्षा का माध्यम बनी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ