1854 के वुड डिस्पैच के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- 1. इसने उच्च शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी की सिफारिश की।
- 2. इसने महिला शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर बल दिया।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1 और न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या
1854 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी के लंदन स्थित कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स ने भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी को शिक्षा के विषय में एक नोट भेजा। इसके उत्तर में बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष चार्ल्स वुड ने जुलाई, 1854 में एक नीतिपत्र जारी किया, जिसे 'वुड डिस्पैच' या 'वुड का घोषणा-पत्र' कहा जाता है। इस घोषणा-पत्र में भारत में भावी शिक्षा की एक व्यापक योजना बनाई गई, और इसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा का 'मैग्नाकार्टा' कहा जाता है। वुड डिस्पैच की प्रमुख सिफारिशें थीं: (i) उच्च शिक्षा अंग्रेजी के माध्यम से देने पर बल दिया गया, परंतु देशी भाषाओं के विकास को भी महत्व दिया गया। (ii) महिला शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण की सिफारिश की गई। (iii) लंदन विश्वविद्यालय की तर्ज पर तीनों प्रेसीडेंसियों (कलकत्ता, बंबई और मद्रास) में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना। (iv) शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) है।