बिहार विशेष PYQ 54 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

बिहार का कौन-सा भाग 1857 के विद्रोह से अप्रभावित रहा?

  • (i) दानापुर
  • (ii) पटना
  • (iii) आरा
  • (iv) मुजफ्फरपुर
  • (v) मुंगेर

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. Aiv और v
  2. Bकेवल v
  3. Cकेवल iv
  4. Diii, iv और v

41st B.P.S.C. (Pre) 1996

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल v

व्याख्या

बिहार में 1857 के विद्रोह के दौरान आरा (वर्तमान भोजपुर जिले का मुख्यालय), दानापुर, पटना और मुजफ्फरपुर विद्रोह के प्रमुख केंद्र थे। पटना में पीर अली (एक पुस्तक विक्रेता) ने विद्रोहियों का नेतृत्व किया। ब्रिटिश शासन के विरुद्ध काम कर रही ग्रामीण जनता ने विद्रोही सिपाहियों का साथ दिया। मुंगेर 1857 के विद्रोह से अप्रभावित रहा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ