किसने कहा, “जहां मैं हूं, वहीं जगदीशपुर है”?
- Aअमर सिंह
- Bझांसी की रानी
- Cकुंवर सिंह
- Dजनरल लॉयड
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) कुंवर सिंह
व्याख्या
1857 के विद्रोह के दौरान बिहार के शाहाबाद जिले के जगदीशपुर के 80 वर्षीय बाबू कुंवर सिंह ने राज्य में विद्रोह का नेतृत्व किया। इसी विद्रोह के दौरान कुंवर सिंह ने कहा था, “मैं जहां हूं, वहीं जगदीशपुर है।” उनकी मृत्यु के बाद उनके भाई अमर सिंह ने विद्रोह का नेतृत्व संभाला और दिसंबर, 1858 तक संघर्ष जारी रखा। अंततः विलियम टेलर और विंसेंट आयर ने विद्रोह को दबा दिया।