भारत में संघ राज्यक्षेत्रों का प्रशासन कौन करता है:
- Aराष्ट्रपति
- Bउपराज्यपाल
- Cगृह मंत्री
- Dप्रशासक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) राष्ट्रपति
व्याख्या
अनुच्छेद 239(1) के अंतर्गत, संसद द्वारा कानून से अन्यथा उपबंध किए जाने के सिवाय, हर संघ राज्यक्षेत्र का प्रशासन राष्ट्रपति करता है, जो अपने द्वारा नियुक्त और अपने द्वारा दिए गए पदनाम वाले प्रशासक के माध्यम से कार्य करता है।