1965 में जम्मू और कश्मीर सरकार के कार्यपालिका प्रमुख का पदनाम सदर-ए-रियासत से बदलकर राज्यपाल किसके द्वारा किया गया:
- Aलोकसभा के एक संकल्प द्वारा
- Bराष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश द्वारा
- Cजम्मू-कश्मीर के राज्य संविधान के 6ठे संशोधन द्वारा
- Dअनुच्छेद 371 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) जम्मू-कश्मीर के राज्य संविधान के 6ठे संशोधन द्वारा
व्याख्या
1965 में जम्मू और कश्मीर राज्य के संविधान के छठे संशोधन ने राज्य के कार्यपालिका प्रमुख का पदनाम 'सदर-ए-रियासत' से बदलकर 'राज्यपाल' किया, और 'प्रधानमंत्री' के स्थान पर 'मुख्यमंत्री' किया। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अनुसार जम्मू और कश्मीर और लद्दाख संघ राज्यक्षेत्रों का प्रशासन राष्ट्रपति अपने द्वारा नियुक्त उपराज्यपालों के माध्यम से करता है, और जम्मू और कश्मीर संघ राज्यक्षेत्र में एक विधानमंडल और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद भी है।