भारत में पहला पुर्तगाली वायसराय कौन था?
- Aडियाज
- Bवास्को डी गामा
- Cअल्मीडा
- Dअल्बुकर्क
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) अल्मीडा
व्याख्या
भारत पहुंचने वाला पहला पुर्तगाली वास्को डी गामा था, जो 20 मई, 1498 को भारत के पश्चिमी तट पर कालीकट बंदरगाह पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने भारत के लिए एक नए समुद्री मार्ग की खोज की। कालीकट के तत्कालीन शासक जमोरिन (जमोरिन कालीकट के शासकों की वंशानुगत उपाधि थी) ने उसका स्वागत किया। पुर्तगाली व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव और हुगली के बंदरगाहों पर अपनी व्यापारिक कोठियां स्थापित कीं। 1505 ई. में फ्रांसिस्को डी अल्मीडा पहले पुर्तगाली वायसराय और गवर्नर के रूप में भारत आया। व्यापारिक हितों को ध्यान में रखकर हिंद महासागर में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अल्मीडा ने 'ब्लू वाटर पॉलिसी' अर्थात समुद्र पर प्रभुत्व की नीति का प्रतिपादन किया।