बिना अनुमति संसद से कितने दिनों की अनुपस्थिति के बाद किसी सांसद को अयोग्य ठहराया जा सकता है?
- A30 दिन
- B60 दिन
- C90 दिन
- D120 दिन
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 60 दिन
व्याख्या
अनु. 101(4) (संसद का कोई सदन) और अनु. 190(4) (राज्य विधानमंडल का कोई सदन) के अंतर्गत यदि कोई सदस्य सदन की अनुमति के बिना 60 दिनों तक अनुपस्थित रहे, तो सदन उसकी सीट रिक्त घोषित कर सकता है। 60 दिनों की गिनती में वह समय छोड़ दिया जाता है जब सदन का सत्रावसान हुआ हो या वह लगातार चार दिनों से अधिक के लिए स्थगित रहा हो।