बिहार विशेष PYQ 28 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

बिरसा मुंडा के गुरु कौन थे?

  1. Aस्वामी सहजानंद
  2. Bआनंद पांडे
  3. Cजतरा भगत
  4. Dएम. एन. रॉय

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) आनंद पांडे

व्याख्या

बिरसा मुंडा के गुरु का नाम आनंद पांडे था। बिरसा मुंडा ने मुंडा विद्रोह (1899–1900) का नेतृत्व किया। उनका जन्म 1875 में उलिहातु गांव में हुआ था। उनकी शिक्षा चाईबासा में हुई। जर्मन मिशनरियों से प्रभावित होकर वे ईसाई बन गए, परंतु उनकी आंतरिक खोज समाप्त नहीं हुई। वे अपने पूर्वजों के मूल मुंडा धर्म में विश्वास करने लगे। वे हिंदू विचारधारा से भी बहुत प्रभावित थे। 1895 में उन्होंने एक नया पंथ चलाया, जिसमें उन्होंने लोगों से बोंगाओं (देवी-देवताओं) के स्थान पर सिंगबोंगा (एक ईश्वर) की उपासना करने को कहा। लोग उन्हें ईश्वर का अवतार मानने लगे। इसी दौरान 3 फरवरी, 1900 को बिरसा को सोते समय पकड़ लिया गया और जून 1900 में जेल में उनकी मृत्यु हो गई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ