भारतीय राजव्यवस्था PYQ 759 / 1809 · संसद — लोक सभा

लोकसभा के निर्वाचनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?

  1. Aनिर्वाचन वयस्क मताधिकार के आधार पर होते हैं
  2. Bनिर्वाचन आयोग को निर्वाचन संचालित करने होते हैं
  3. Cनिर्वाचक नामावलियाँ भारत के राष्ट्रपति के निर्देशन और नियंत्रण में तैयार होती हैं
  4. Dनिर्वाचन आयोग के अनुरोध पर राष्ट्रपति को आयोग के कार्यों के निर्वहन के लिए आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध कराने होते हैं

UPPSC (Mains) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) निर्वाचक नामावलियाँ भारत के राष्ट्रपति के निर्देशन और नियंत्रण में तैयार होती हैं

व्याख्या

भारत में संसद और हर राज्य विधानमंडल के, तथा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदों के सभी निर्वाचनों की निर्वाचक नामावलियाँ निर्वाचन आयोग के निर्देशन और नियंत्रण में तैयार होती हैं (अनुच्छेद 324(1)), राष्ट्रपति के नहीं। अतः (c) गलत है; अन्य कथन सही हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ