निम्नलिखित में से कौन राज्य सरकार का विधि सलाहकार है?
- Aमहाधिवक्ता
- Bमहान्यायवादी
- Cसॉलिसिटर जनरल
- Dनियंत्रक और महालेखापरीक्षक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) महाधिवक्ता
व्याख्या
महाधिवक्ता राज्य सरकार को विधिक विषयों पर सलाह देता है (अनुच्छेद 165(2))। प्रत्येक राज्य का राज्यपाल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने के योग्य व्यक्ति को महाधिवक्ता नियुक्त करता है (अनुच्छेद 165(1)), जो राज्यपाल के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है (अनुच्छेद 165(3))। महाधिवक्ता राज्य सरकार का मुख्य विधि अधिकारी और उसका आधिकारिक विधि सलाहकार है।