सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शून्य घोषित भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. ऐसी घोषणा से पहले उपराष्ट्रपति के रूप में उसके द्वारा किए गए कार्य वैध माने जाते हैं।
- 2. ऐसी घोषणा के दिन उपराष्ट्रपति के रूप में उसके द्वारा किए गए कार्य वैध नहीं माने जाते।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(1) और (2) दोनों
- Bकेवल (1)
- Cकेवल (2)
- Dन तो (1), न ही (2)
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केवल (1)
व्याख्या
अनुच्छेद 71(2) के अंतर्गत यदि सर्वोच्च न्यायालय किसी राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के निर्वाचन को शून्य घोषित करता है, तो न्यायालय के निर्णय की तिथि को या उससे पहले उस व्यक्ति द्वारा पद की शक्तियों और कर्तव्यों के प्रयोग में किए गए कार्य उस घोषणा के कारण अवैध नहीं होते। अतः 1 सही है, और 2 गलत है।