भारत के उपराष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही नहीं हैं?
- 1. उपराष्ट्रपति बनने के लिए व्यक्ति को लोक सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचन के योग्य होना चाहिए।
- 2. राज्य विधानमंडल का कोई सदस्य इस पद का उम्मीदवार हो सकता है।
- 3. उपराष्ट्रपति के पद का कार्यकाल राष्ट्रपति के समान है।
- 4. उसे औपचारिक महाभियोग द्वारा हटाया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 2
- B2 और 3
- C1 और 4
- D3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 1 और 4
व्याख्या
उपराष्ट्रपति बनने के लिए व्यक्ति को राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचन के योग्य होना चाहिए, लोक सभा के नहीं, अतः 1 गलत है। उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के ऐसे संकल्प द्वारा हटाया जा सकता है जो उसके तत्कालीन सभी सदस्यों के बहुमत से पारित हो और जिससे लोकसभा सहमत हो; औपचारिक महाभियोग के लिए विशेष बहुमत चाहिए, अतः 4 भी गलत है। 2 और 3 सही हैं। अतः (c)।