बिहार विशेष PYQ 19 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

किस ब्रिटिश अधिकारी ने भारत सरकार को सूचित किया कि पटना के मुसलमान पेशावर के निकट 64वीं देशी पैदल सेना से पत्र-व्यवहार करते थे और उसे अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह के लिए उकसाते थे?

  1. Aरॉबर्ट मोंटगोमरी
  2. Bजॉन लॉरेंस
  3. Cचार्ल्स मेटकाफ
  4. Dजनरल वॉन कॉर्टलैंड
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

B.P.S.C. C.D.P.O. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) रॉबर्ट मोंटगोमरी

व्याख्या

वहाबी आंदोलन की तीव्रता कम करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने उनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई शुरू की और न्यायिक अभियोजन तेज कर दिए। इन मुकदमों के दौरान ब्रिटिश सरकार को अनेक अंग्रेज-विरोधी संचालन केंद्रों का पता चला। इसी समय पंजाब के न्यायिक आयुक्त रॉबर्ट मोंटगोमरी ने सूचना दी कि पटना और थानेसर (थानेश्वर) के मुसलमान पेशावर के निकट 64वीं देशी पैदल सेना से पत्र-व्यवहार करते थे और उसे अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह के लिए उकसाते थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ