अनुच्छेद 108 के अंतर्गत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है:
- Aराज्यसभा का सभापति
- Bलोकसभा अध्यक्ष
- Cप्रधानमंत्री
- Dराष्ट्रपति
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) राष्ट्रपति
व्याख्या
अनुच्छेद 108 के अंतर्गत जब किसी विधेयक पर दोनों सदनों में गतिरोध हो, तो राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक बुला सकता है। अनुच्छेद 118(4) के अंतर्गत संयुक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा का अध्यक्ष करता है।