नीचे दो कथन दिए गए हैं:
- कथन (A): संघ की कार्यपालिका शक्ति भारत के राष्ट्रपति में निहित है।
- कारण (R): कार्यपालिका शक्ति सरकार के कार्य के संचालन से संबंधित है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है (अनुच्छेद 53), अतः (A) सही है। कार्यपालिका शक्ति सरकार के कार्य के संचालन से संबंधित है, अतः (R) भी सही है, पर यह नहीं बताता कि वह शक्ति राष्ट्रपति में क्यों निहित है। अतः (b)।