भारतीय राजव्यवस्था PYQ 549 / 1809 · राष्ट्रपति

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • कथन (A): भारत का राष्ट्रपति ब्रिटिश सम्राट से भिन्न है।
  • कारण (R): भारतीय राष्ट्रपति का पद अमेरिका के राष्ट्रपति के पद के समान है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  1. A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  2. B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  3. C(A) सही है, पर (R) गलत है।
  4. D(A) गलत है, पर (R) सही है।

UP Lower Subordinate (Pre) 1998

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) (A) सही है, पर (R) गलत है।

व्याख्या

भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होता है, जबकि ब्रिटिश सम्राट वंशानुगत होता है, अतः दोनों भिन्न हैं, और (A) सही है। भारत का राष्ट्रपति केवल नाममात्र का प्रमुख है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति वास्तविक कार्यकारी प्रमुख है, अतः ये दोनों भी भिन्न हैं, और (R) गलत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ