किस याचिका में न्यायपालिका कार्यपालिका को अपना कर्तव्य निभाने का आदेश देती है?
- Aबंदी प्रत्यक्षीकरण
- Bपरमादेश
- Cप्रतिषेध
- Dअधिकार पृच्छा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) परमादेश
व्याख्या
परमादेश का अर्थ है 'हम आदेश देते हैं'। इसके द्वारा सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय कार्यपालिका, या किसी लोक प्राधिकारी, निगम या निकाय को वह कार्य करने का निर्देश देता है जो उसे अपनी शक्तियों के अंतर्गत अपने कर्तव्य के निर्वहन में करना चाहिए था। किसी व्यक्ति या संस्था को अपना कर्तव्य निभाने के लिए जारी रिट परमादेश कहलाती है।