नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक कथन (A) है और दूसरा कारण (R)।
- कथन (A): भारत के संविधान का अनुच्छेद 30 'अल्पसंख्यक' शब्द को परिभाषित नहीं करता।
- कारण (R): संविधान केवल भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों को मान्यता देता है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
व्याख्या
अनुच्छेद 30(1) सभी अल्पसंख्यकों को, चाहे वे धर्म पर आधारित हों या भाषा पर, अपनी पसंद की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार देता है। अनुच्छेद 30(2) के अंतर्गत राज्य सहायता देते समय किसी संस्था से इस आधार पर भेदभाव नहीं करेगा कि उसका प्रबंध किसी धार्मिक या भाषाई अल्पसंख्यक के हाथ में है। अतः अनुच्छेद 30 'अल्पसंख्यक' को परिभाषित नहीं करता, और यह भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों को मान्यता देता है। (A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की व्याख्या नहीं करता।