भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से किनकी परिकल्पना की गई है?
- 1. अस्पृश्यता का अंत
- 2. मानव दुर्व्यापार और बलात् श्रम का निषेध
- 3. कारखानों और खानों में बच्चों के नियोजन का निषेध
- 4. अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A2 और 3
- B3 और 4
- C1 और 2
- D1 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) 2 और 3
व्याख्या
शोषण के विरुद्ध अधिकार भाग III के अनुच्छेद 23 और 24 में है। अनुच्छेद 23 मानव दुर्व्यापार, बेगार और इसी प्रकार के अन्य बलात् श्रम का निषेध करता है; अनुच्छेद 24 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों, खानों या किसी अन्य परिसंकटमय काम में लगाने का निषेध करता है। अस्पृश्यता का अंत अनुच्छेद 17 (समता का अधिकार) में, और अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण अनुच्छेद 29 (संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार) में है। अतः 2 और 3।