भारतीय राजव्यवस्था PYQ 371 / 1809 · मौलिक अधिकार

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार — "राज्य के अधीन किसी नियोजन या पद के संबंध में कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, उद्भव, जन्मस्थान, निवास या इनमें से किसी के आधार पर न तो अपात्र होगा और न उससे विभेद किया जाएगा"?

  1. Aअनुच्छेद 17
  2. Bअनुच्छेद 15
  3. Cअनुच्छेद 16 (2)
  4. Dअनुच्छेद 16 (4)

UP RO/ARO (Pre) (Re-Exam) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) अनुच्छेद 16 (2)

व्याख्या

बताए गए अनुच्छेद:

  • अनुच्छेद 16(2) – राज्य के अधीन किसी नियोजन या पद के संबंध में कोई नागरिक केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, उद्भव, जन्मस्थान, निवास या इनमें से किसी के आधार पर न अपात्र होगा, न उससे विभेद किया जाएगा
  • अनुच्छेद 15 – धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव नहीं
  • अनुच्छेद 17 – अस्पृश्यता का अंत
  • अनुच्छेद 16(4) – नागरिकों के किसी ऐसे पिछड़े वर्ग के लिए, जिसका राज्य की राय में राज्य की सेवाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है, नियुक्तियों या पदों के आरक्षण की राज्य की शक्ति
यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ