निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- कथन (A): भारतीय संविधान अर्ध-संघीय है।
- कारण (R): भारतीय संविधान न संघीय है, न एकात्मक।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
- B(A) और (R) दोनों सही हैं, पर (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C(A) सही है, पर (R) गलत है।
- D(A) गलत है, पर (R) सही है।
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
व्याख्या
भारतीय संविधान न पूरी तरह संघीय है, न पूरी तरह एकात्मक, बल्कि दोनों का मिश्रण है, इसलिए इसे अर्ध-संघीय कहा जाता है। अतः (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की व्याख्या करता है।