बिहार विशेष PYQ 1 / 603 · ऐतिहासिक परिदृश्य

जुलाई, 2019 में विशेषज्ञों ने बिहार के एक महापाषाण (मेगालिथिक) स्थल के पहले प्रलेखन के लिए निम्नलिखित में से किस जिले का दौरा किया?

  1. Aपटना
  2. Bकैमूर
  3. Cमधुबनी
  4. Dबांका
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Pre) 2019

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

व्याख्या

जुलाई, 2019 में बिहार के महापाषाण स्थलों के पहले पुरातात्विक अन्वेषण के लिए विशेषज्ञों का एक दल रोहतास जिले में गया था। उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2018 में सोन घाटी सभ्यता के शोधकर्ता श्याम सुंदर तिवारी के नेतृत्व में पुरातत्वविदों के एक दल ने रोहतास जिले के रोहतासगढ़ में पांच महापाषाण स्थलों की खोज की थी। बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में विकल्प (b) को सही माना, जो गलत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 603 बिहार विशेष PYQ