भारतीय राजव्यवस्था PYQ 232 / 1809 · शासन प्रणाली

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • 1. भारत एक लोकतांत्रिक राजव्यवस्था है।
  • 2. भारत एक संप्रभु राज्य है।
  • 3. भारत में लोकतांत्रिक समाज है।
  • 4. भारत एक कल्याणकारी राज्य है।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-से सही हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 1, 2 और 3
  3. Cकेवल 2, 3 और 4
  4. D1, 2, 3 और 4

UPPSC (Mains) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) 1, 2, 3 और 4

व्याख्या

संविधान के अंतर्गत भारत में लोकतांत्रिक राजव्यवस्था है और यह एक संप्रभु राज्य है। राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों के माध्यम से संविधान निर्माताओं ने कल्याणकारी राज्य का विचार रखा और राज्य को लोक कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का निर्देश दिया। भारतीय समाज को भी लोकतांत्रिक कहा जा सकता है, क्योंकि संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकतांत्रिक जीवन-पद्धति की रक्षा करता है। अतः चारों।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ