भारत का संविधान किस प्रकार की शासन व्यवस्था का प्रावधान करता है?
- Aलोकतांत्रिक
- Bअध्यक्षीय
- Cसंसदीय
- Dअर्ध-लोकतांत्रिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) संसदीय
व्याख्या
कार्यपालिका और विधायिका के संबंध के आधार पर लोकतांत्रिक सरकारें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं: संसदीय और अध्यक्षीय। भारत ने ग्रेट ब्रिटेन का अनुसरण करते हुए संसदीय रूप अपनाया। इसमें कार्यपालिका प्रायः विधायिका से ली जाती है और उसके प्रति उत्तरदायी रहती है, अतः संसदीय प्रणाली में विधायिका कार्यपालिका पर नियंत्रण रखती है।