भारत की संप्रभुता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
- 1. भारत राष्ट्रमंडल का सदस्य है।
- 2. राष्ट्रमंडल की सदस्यता के कारण भारत की संप्रभुता सीमित होती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- Aकेवल 1
- Bकेवल 2
- C1 और 2 दोनों
- Dन तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या
भारत राष्ट्रमंडल का सदस्य है, पर इससे उसकी संप्रभुता कम नहीं होती। राष्ट्रमंडल कोई कानूनी संगठन नहीं, बल्कि पारस्परिक सहयोग और सद्भाव पर आधारित एक संघ है। इसके सभी सदस्य स्वतंत्र और समान हैं, और किसी को ब्रिटिश क्राउन के प्रति निष्ठा नहीं रखनी होती। अतः केवल 1 सही है।