भारतीय राजव्यवस्था PYQ 204 / 1809 · प्रस्तावना

निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रस्तावना को भारतीय संविधान के मूल ढाँचे का भाग माना?

  1. Aभारत संघ बनाम डॉ. कोहली
  2. Bबनारसी दास बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
  3. Cबोम्मई बनाम भारत संघ
  4. Dमलक सिंह बनाम पंजाब राज्य

UPPSC (Pre) 2012

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) बोम्मई बनाम भारत संघ

व्याख्या

दिए गए मामलों में से एस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि प्रस्तावना संविधान का अंग है और पंथनिरपेक्षता इसकी मूल विशेषता है। केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य में भी बहुमत के निर्णय ने प्रस्तावना को संविधान का अंग माना।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ