निम्नलिखित मुगल बादशाहों में से किसे वजीर गाजीउद्दीन ने दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया?
- Aआलमगीर द्वितीय
- Bशाह आलम द्वितीय
- Cअकबर द्वितीय
- Dबहादुर शाह द्वितीय
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) शाह आलम द्वितीय
व्याख्या
शाह आलम द्वितीय का शासनकाल 1759 से 1806 ई. तक रहा। उसका वास्तविक नाम अली गौहर था। अपने पिता आलमगीर द्वितीय की मृत्यु के समय वह बिहार में था। यद्यपि उसे मुगल बादशाह घोषित कर दिया गया, परंतु मुगल दरबार की गुटबाजी के कारण वह दिल्ली से बाहर रहा और दिल्ली का सिंहासन 1760 से 1771 ई. तक खाली रहा। 1772 ई. में मराठों की सहायता से ही वह दिल्ली पहुंच सका। शाह आलम द्वितीय के समय में अंग्रेजों ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया (1803 ई.)।