भारतीय संविधान के किस भाग को संविधान की 'आत्मा' कहा गया है?
- Aमौलिक अधिकार
- Bराज्य के नीति निदेशक तत्त्व
- Cप्रस्तावना
- Dसंवैधानिक उपचारों का अधिकार
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) प्रस्तावना
व्याख्या
प्रस्तावना को संविधान की आत्मा कहा जाता है, और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कुंजी ने भी प्रस्तावना ही दी। के.एम. मुंशी ने इसे 'राजनीतिक जन्मकुंडली' कहा। सुभाष कश्यप ने लिखा कि यदि संविधान शरीर है तो प्रस्तावना उसकी आत्मा है, और यदि प्रस्तावना आधारशिला है तो संविधान उस पर खड़ा भवन है। पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने संवैधानिक उपचारों के अधिकार को संविधान का हृदय और आत्मा कहा, अतः यदि प्रश्न अंबेडकर के शब्दों में पूछा जाए तो (d) सही होगा।