42वें संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से कौन-से शब्द जोड़े गए?
- 1. समाजवादी
- 2. पंथनिरपेक्ष
- 3. संप्रभु
- 4. गणराज्य
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:
- A1 और 3
- B3 और 4
- C2 और 3
- D1 और 2
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1 और 2
व्याख्या
इन शब्दों में से 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' 42वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़े गए, जिसके बाद प्रस्तावना भारत को 'संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य' बताने लगी। 'संप्रभु' और 'गणराज्य' मूल प्रस्तावना में थे। अतः 1 और 2।