भारतीय राजव्यवस्था PYQ 163 / 1809 · अनुसूचियां

संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

  1. Aनगरपालिका
  2. Bपंचायती राज
  3. Cकेंद्र-राज्य संबंध
  4. Dभ्रष्टाचार उन्मूलन

UPPSC (RI) 2014UPPSC (Pre) 2015

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) पंचायती राज

व्याख्या

ग्यारहवीं अनुसूची 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा जोड़ी गई। इसमें 29 विषय हैं, जैसे मत्स्य पालन, पेयजल, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, परिवार कल्याण, महिला और बाल विकास तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली, जिन पर राज्य विधानमंडल कानून द्वारा पंचायतों को योजनाएँ बनाने और लागू करने की शक्तियाँ और दायित्व दे सकता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ