भारतीय राजव्यवस्था PYQ 160 / 1809 · अनुसूचियां

संवैधानिक संरक्षण देने के लिए राज्य के भूमि सुधार कानूनों को किसमें सम्मिलित किया गया है:

  1. A7वीं अनुसूची
  2. B9वीं अनुसूची
  3. C8वीं अनुसूची
  4. D10वीं अनुसूची

UPPSC (Mains) 2003

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 9वीं अनुसूची

व्याख्या

नौवीं अनुसूची भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय पहले संविधान संशोधन अधिनियम, 1951 द्वारा जोड़ी गई। इसी संशोधन ने अनुसूची के अधिनियमों और विनियमों को विधिमान्य करने और उन्हें न्यायिक पुनर्विलोकन से बचाने के लिए अनुच्छेद 31B जोड़ा। इसका मुख्य उद्देश्य ज़मींदारी उन्मूलन के भूमि सुधार कानूनों को अदालतों में चुनौती से बचाना था, इसलिए राज्यों के भूमि सुधार कानूनों को संवैधानिक संरक्षण के लिए नौवीं अनुसूची में रखा गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 1809 भारतीय राजव्यवस्था PYQ