सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए:
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| A. 7वीं अनुसूची | 1. भाषाएँ |
| B. 8वीं अनुसूची | 2. दल-बदल के आधार पर निरर्हता |
| C. 9वीं अनुसूची | 3. विधायी शक्तियों का वितरण |
| D. 10वीं अनुसूची | 4. कुछ अधिनियमों का विधिमान्यकरण |
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए (A B C D के क्रम में):
- A3 1 2 4
- B2 3 4 1
- C3 1 4 2
- D4 2 1 3
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 3 1 4 2
व्याख्या
सातवीं अनुसूची – विधायी शक्तियों का वितरण (संघ, राज्य और समवर्ती सूचियाँ); आठवीं अनुसूची – भाषाएँ; नौवीं अनुसूची – कुछ अधिनियमों और विनियमों का विधिमान्यकरण; दसवीं अनुसूची – दल-बदल के आधार पर निरर्हता। अतः 3 1 4 2।